मंत्री राजेश ने कहा नहीं होने दूंगा कोई नुकसान
अंबिकापुर ब्रेकिंग
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ हमारे लिए आस्था का केंद्र है अगर वहां किसी भी तरह का खनन या धमाका होता है, जिससे क्षति होती है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी
दरअसल पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने अदानी कोल माइंस से हो रहे धमाकों पर चिंता जताई थी उन्होंने कहा था कि अडानी के कोल मांइस में होने वाले धमाकों से रामगढ की पहाड़ी को नुकसान हो रहा है
इस पर अब पर्यटन मंत्री का बयान आया है मंत्री बोले मैं पिछले 50 सालों से हर नवरात्र रामगढ़ जाता आ रहा हूं और 37 सालों से भंडारा का आयोजन करते आ रहा हु यह मेरे लिए केवल स्थल नहीं, श्रद्धा का स्थान है किसी भी कीमत पर नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
उदयपुर के परसा केते क्षेत्र में अदानी की ओपन कोल माइंस चालू है
बाईट – राजेश अग्रवाल, पर्यटन मंत्री






