अंबिकापुर। मैनपाट क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पुत्र का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी उठा ली और ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्र की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
ब्रेकिंग: मैनपाट में पुत्र ने मां को उतारा मौत के घाट…
On: August 31, 2025 1:06 PM
---Advertisement---





