राशिफल स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल अन्य
---Advertisement---

मैनपाट में नहीं थम रहा जंगली हाथियों का उत्पात.. वनवासी का घर ढहा.. फसल किया चौपट…

On: August 29, 2025 5:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अंबिकापुर।। Jankhabar 36 ।। 28 अगस्त 2025।।

छत्तीसगढ़ के शिमला और मिनी तिब्बत के नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। 27 अगस्त की रात हाथियों का झुंड विकासखंड मुख्यालय नर्मदापुर में आ धमका और घनी आबादी वाले सरना पारा बस्ती में जमकर उत्पात मचाते हुए मुन्ना राम माझी का आशियाना उजाड़ दिया। घर तहस नहस करने के बाद धान की फसल को रौंदते हुए समीप के जंगल में ही विचरण कर रहे हैं। हाथियों के पैरों तले बड़े पैमाने पर फसल नष्ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में मैनपाट क्षेत्र में 12 हाथियों का दल अलग अलग भाग में बंट विचरण कर रहा है जिसमें से एक हाथी अलग है और सर्वाधिक क्षति यही हाथी पहुंचा रहा है। हाथियों के विचरण और उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है।

ग्रामीणों की बदल रही दिनचर्या

मैनपाट क्षेत्र में लंबे समय से उत्पात मचा रहे जंगली हाथियों की समस्या ग्रामीणों के समक्ष रोज नई चुनौती पैदा कर रही है। हाथियों के चलते वनवासियों की दिनचर्या भी बदल रही है। जिस तरफ हाथी विचरण करते हैं उस तरफ से लगे बस्तियों में के ग्रामीण शाम होने के पूर्व कामकाज खत्म कर घर लौट रहे हैं और अंधेरा होने के पूर्व रात का भोजन बना सेवन करने के बाद बाल बच्चों के साथ घर छोड़ किसी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में निकल पड़ते हैं।

निगरानी के नाम पर खानापूर्ति कर रहा वन अमला

ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग का अमला गज प्रबंधन के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहा है। न तो हाथियों को बस्ती से दूर खदेड़ने प्रयास नहीं किया जा रहा है और न ही ग्रामीणों को टार्च, मशाल, केरोसिन सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत खंभों में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जानी चाहिए साथ ही हाई मास्क लाइट भी लगाई जानी चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

व्यावहारिक प्रशिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, गांव में मिलेगा रोजगार: कलेक्टर विलास भोसकर, दरिमा में 35 ग्रामीणों ने सीखा राज व रानी मिस्त्री का हुनर

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिख रामगढ पर्वत और सरगुजा के पर्यावरण को बचाने की निर्णायक पहल की मांग

घर खाली करने कागज पर हस्ताक्षर कराए जाने से तनाव में आए ग्रामीण ने लगाई फांसी..! परिजनों ने वन कर्मियों पर लगाया आरोप,मचा बवाल

जापान और कोरिया से एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छग में निवेश की बनी सहमति – 8 दिवसीय दौरे से वापस लौटे सीएम विष्णुदेव साय

हिमालय नापने निकले जशपुर के युवा

पटाखा बनाते समय घर में हुआ धमाका, दंपती की मौत, 6 घायल, पड़ोसियों के पांच घर भी क्षतिग्रस्त

Leave a Comment