लखनऊ। एक घर में पटाखा बनाते समय धमाका हो गया, जिससे मौजूद दंपती की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पड़ोस के पांच मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना राजधानी लखनऊ के बेहटा गांव में रविवार को सुबह हुई। धमाके से कुछ घरों में दरारें आई हैं। बताया जा रहा है कि बेहटा निवासी मो. आलम 50 वर्ष के घर में रविवार को पटाखे बनाए जा रहे थे। सुबह 11:30 बजे अचानक बारूद में आग लगी। इसके बाद जोरदार धमाके हुए। इस घटना में आलम का मकान ढह गया। घर में मौजूद मो. आलम, पत्नी मुन्नी 48 वर्ष, बेटा दिशान, इरशाद मलबे में दब गए। जिन्हें प्रशासन के बचाव दल ने बाहर निकाला। घटना से दंपति आलम और मुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिशान और इरशाद के अलावा पड़ोसी नदीम, हूरजहां, जैद व इरम घायल हो गए।
पटाखा बनाते समय घर में हुआ धमाका, दंपती की मौत, 6 घायल, पड़ोसियों के पांच घर भी क्षतिग्रस्त
By vikas bari
On: September 1, 2025 3:07 AM
---Advertisement---







