पटना। राजधानी पटना में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान विरोध कर रहे युवक की बेदम पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने मृतक को पहचान परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान बहादुरगंज गांव निवासी कुंदन पासवान के रूप में की गई है। घटना पालीगंज सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज टांडी में हुई। इन दिनों लगातार क्राइम की घटनाएं हो रही है। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए जुटी हुई है। युवक की हुई हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुंदन पासवान किसी काम से पालीगंज की ओर गया हुआ था। घर लौटने के दौरान रात हो गई। रास्ते में बदमाशों ने रास्ता रोककर उसके साथ लूट-पाट की। पैसा और मोबाइल लूटने के दौरान युवक ने विरोध किया, जिससे आक्रोशित होकर बदमाशों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। लुटेरे उसे तबतक पीटते रहे जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या की जानकारी रविवार की सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों को हुई। पुलिस बदमाशों की पड़ताल कर रही है।
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को बेदम पिटाई कर उतारा मौत के घाट
By vikas bari
On: September 1, 2025 1:45 AM
---Advertisement---







