राशिफल स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल अन्य
---Advertisement---

सूरजपुर पुलिस को मिले 13 नए वाहन, गश्त और अपराध नियंत्रण में होगी मजबूती…

On: August 28, 2025 5:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---
सूरजपुर पुलिस को मिले 13 नए वाहन, गश्त और अपराध नियंत्रण में होगी मजबूती…

सूरजपुर। (जन खबर 36) प्रदेश में पुलिस बल को और अधिक आधुनिक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस को 13 नए वाहन प्राप्त हुए। इन वाहनों में 12 बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन और 01 नई बारह सीटर बस शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम एवं पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा के विशेष प्रयासों से यह वाहन सूरजपुर पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किए गए रवाना

जिला मुख्यालय सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने सभी नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि नए वाहनों से गश्त व्यवस्था सुदृढ़ होगी, अपराध नियंत्रण की क्षमता बढ़ेगी और आपात स्थितियों में त्वरित कार्यवाही संभव हो सकेगी। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी बनेगी।

सुदूर और संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंचेगी

पुलिस एसएसपी ठाकुर ने बताया कि इन वाहनों के शामिल होने से बल की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। आधुनिक साधनों के सहयोग से पुलिस बल किसी भी चुनौती का सामना और अधिक सक्षमता से कर पाएगा। विशेषकर सुदूर वनांचल एवं संवेदनशील इलाकों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।

अधिकारी व पुलिस स्टाफ रहे मौजूद

इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, थाना प्रभारी झिलमिली नसीमुद्दीन, थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी, यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय, चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, चौकी प्रभारी लटोरी अरुण गुप्ता, वाहन शाखा प्रभारी एमटीओ विजय सिंह, एएसआई विजय यादव एवं साइबर सेल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।

जिले में पुलिसिंग को मिलेगा नया आयाम

विशेषज्ञों का मानना है कि इन नए वाहनों के मिलने से न केवल पुलिस बल की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। बेहतर गश्त व्यवस्था अपराधियों पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होगी और आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

व्यावहारिक प्रशिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, गांव में मिलेगा रोजगार: कलेक्टर विलास भोसकर, दरिमा में 35 ग्रामीणों ने सीखा राज व रानी मिस्त्री का हुनर

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिख रामगढ पर्वत और सरगुजा के पर्यावरण को बचाने की निर्णायक पहल की मांग

घर खाली करने कागज पर हस्ताक्षर कराए जाने से तनाव में आए ग्रामीण ने लगाई फांसी..! परिजनों ने वन कर्मियों पर लगाया आरोप,मचा बवाल

जापान और कोरिया से एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छग में निवेश की बनी सहमति – 8 दिवसीय दौरे से वापस लौटे सीएम विष्णुदेव साय

हिमालय नापने निकले जशपुर के युवा

पटाखा बनाते समय घर में हुआ धमाका, दंपती की मौत, 6 घायल, पड़ोसियों के पांच घर भी क्षतिग्रस्त

Leave a Comment