राशिफल स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई एवं करमा तिहार के लिए आमंत्रण

On: August 31, 2025 11:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर/जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी एवं महासचिव श्री नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के उपाध्यक्ष श्री थानसिंह दीवान, कोषाध्यक्ष श्री बसंत दीवान, कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवकुमार कंवर, महानगर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मनोहर पैंकरा, सचिव श्री मनहरण चंद्रवंशी, सदस्य श्री हेमलाल कंवर सहित युवा कंवर प्रभाग के युवा संरक्षक श्री तीरमेंद्रू सिंह कंवर एवं श्री टुकेश कंवर भी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

व्यावहारिक प्रशिक्षण से बढ़ेगी कार्यकुशलता, गांव में मिलेगा रोजगार: कलेक्टर विलास भोसकर, दरिमा में 35 ग्रामीणों ने सीखा राज व रानी मिस्त्री का हुनर

पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिख रामगढ पर्वत और सरगुजा के पर्यावरण को बचाने की निर्णायक पहल की मांग

घर खाली करने कागज पर हस्ताक्षर कराए जाने से तनाव में आए ग्रामीण ने लगाई फांसी..! परिजनों ने वन कर्मियों पर लगाया आरोप,मचा बवाल

जापान और कोरिया से एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छग में निवेश की बनी सहमति – 8 दिवसीय दौरे से वापस लौटे सीएम विष्णुदेव साय

हिमालय नापने निकले जशपुर के युवा

पटाखा बनाते समय घर में हुआ धमाका, दंपती की मौत, 6 घायल, पड़ोसियों के पांच घर भी क्षतिग्रस्त

Leave a Comment