30 अगस्त 2025
हाथी पखना गणपति धाम में भव्य महा आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
प्राचीन आस्था और परंपरा से जुड़ा गणपति धाम बना भक्ति का केंद्र
अंबिकापुर।। जनखबर36।।
महामाया पहाड़ी स्थित हाथी पखना गणपति धाम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य महा आरती का आयोजन किया गया । भगवान श्री गणेश जी की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाआरती से पूर्व ऑर्केस्टा टीम द्वारा गणपति बप्पा की महिमा पर आधारित भक्तिमय गीत की प्रस्तुति दी गई। इन गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया। महा आरती के समय पूरे धाम परिसर में जयघोष घोष, शंखनाद और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि से माहौल गुंजायमान हो उठा। दीप प्रज्वलन और आरती की अलौकिक छटा ने समूचे स्थल को आस्था और भक्ति का अद्वितीय केंद्र बना दिया।
हाथी पखना गणपति धाम की महिमा और मान्यता प्राचीन काल से जुड़ी हुई है। यह धाम न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि स्थानीय इतिहास और परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। महा आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था और भक्तिभाव से भगवान गणपति बप्पा की आरती उतारी और ‘‘गणपति बप्पा मोरया’’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। महा आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। इस अवसर पर गणपति धाम परिसर का दृश्य अत्यंत मनमोहक और भक्तिमय रहा, जिसने सभी के हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर आईजी दीपक कुमार झा, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, अरुणा सिंह, एच एस जायसवाल, हरमिंदर सिंह टिन्नी, राजीव अग्रवाल, नीलेश सिंह, अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, गोल्डी बिहाड़े, द्वितेन्द्र मिश्रा, जनमेजय मिश्रा, रूपेश दुबे, संतोष दास, विकास पाण्डेय, जितेंद्र सोनी, शशिकांत जायसवाल, शरद सिन्हा, अंशुल श्रीवास्तव, अनीश सिंह, जतीन परमार, मैंगो यादव, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु।






